अन्य
उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की नगर पालिकाओं/ नगर पंचायतों की चुनाव अधिसूचना – सिद्धार्थ नगर नगर पालिका/शोहरत गढ़ नगर पंचायत/बढ़नी नगर पंचायत – *अनारक्षित*!
Khwaza Express Team -SIDDHARTH NAGAR ! आज उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के समस्त नगर पालिकाओं/ नगर पंचायतों के परिसीमन - आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दिया है। नगर विकास मंत्री ए० के० शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर फाइनल सूची सार्वजनिक रूप से जारी कर दिया है। हालांकि आपत्ति दाखिल करने के लिए 6 अप्रैल तक का अंतिम अवसर भी प्रदान किया गया है। आज पूरे उत्तर प्रदेश में जारी परिसीमन/ आरक्षण अधिसूचना के मुताबिक सिद्धार्थ नगर जनपद में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर - अनारक्षित, नगर पालिका बासी - पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत बढ़नी बाजार - अनारक्षित , नगर पंचायत इटवा - अनारक्षित नगर पंचायत डुमरियागंज - महिला , भारत भारी - अनारक्षित, बिस्कोहर - अनारक्षित, बढ़नी चाफा - पिछड़ा वर्ग नगर पंचायत शोहरतगढ़ - अनारक्षित , नगर पं0 उसका बाजार - पिछड़ा वर्ग महिला,, नगर पं0 कपिलवस्तु -अनुसूचित जाति महिला घोषित कर दिया गया है। अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क तेज कर दिया है। सिद्धार्थ नगर नगर पालिका परिषद सहित शोहरत गढ़ एवं बढ़नी नगर पंचायतों में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को चुनाव लडने का अवसर उत्तर प्रदेश सरकार ने दे दिया है।
