उत्तर प्रदेशगोरखपुर

बी.आई.टी. में बुद्धा महोत्सव के द्वितीय दिवस में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

गोरखपुर। बुद्धा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर में बुद्धा महोत्सव के द्वितीय दिवस में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री डा. एम.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक (यातायात) गोरखपुर द्वारा ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि को बुद्धा ग्रुप के सभी संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट कर सलामी प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि क्रीडा प्रतियोगिता मात्र जीत हार का विषय नहीं है अपितु आपसी सामांजस्य, सदभाव का भी प्रतीक है इसमें एकजुट होकर टीम को विजयी करने का प्रयास करते है।

टीम की एकजुटता ही आपको टीम का नेतृत्व करना सिखाती है। खेलकूद निःसंदेह आपके जीवन का महत्वपूर्ण अंग होना चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही अच्छे एवं सकारात्मक विचार उत्पन्न होते है आप अगर बीमार रहेंगे तो आप अपनी शिक्षा एवं कैरियर पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर सकते हैं क्योंकि आपका मन आपके बीमारी पर ही सदा बना रहेगा जो व्यक्ति खेलकूद, योग, ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं वो कम बीमार होते है। संस्थान के चेयरमैन डा. आर.ए. अग्रवाल ने कहा कि प्रतिदिन के 24 घण्टे में कम से कम 1 घंटा हमें अपने शरीर चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए खेल को देना चाहिए।

जिस प्रकार हमारे शरीर के लिए भोजन नितान्त आवश्यक है ठीक उसी प्रकार व्यायाम, खेलकूद, ध्यान, योग भी अति आवश्यक है। खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट के छात्र ग्रुप की विजयी टीम बी.आई.टी.के सदस्य अभिषेक यादव, अतुल सिंह, मो. नदीम, पंकज गुप्ता अभिषेक गुप्ता, प्रवेश सिंह, अभय सिंह, मनीष रावत, अरबाज, निखिल मिश्रा एवं अंकित दिक्षित रहें। बुद्धा डिग्री कालेज से क्रिकेट में गर्ल्स की विजयी टीम के सदस्य रितिका पाण्डेय, उन्नती मिश्रा, रोशनी साहनी, श्रेयांशी राय, अनुभवी राय, रीना चौरसिया, अपेक्षा चौधरी, खुशबु साहनी, श्रेया शुक्ला, अंजली यादव एवं सुषमिता त्रिपाठी रहीं एवं बुद्धा पालीटेक्निक कालेज से वालीबाल टीम के विजयी सदस्य नितिश कुमार यादव,रोविन चन्द, अभिषेक पटेल, अभिषेक कुमार, अभिषेक यादव, आदित्य गौर, आकाश कुमार एवं राज कपूर रहे।

इन सभी विजयी टीम को शील्ड प्रदान की गयी। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम समन्वयक डा.अभिषेक त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी, डा.अरविन्द पाण्डेय, डा. आशीष सिंह, संध्या, मनीष गुप्ता, गौतमेन्द्र, रविन्द्र सिंह, श्याम बिहारी लाल, अर्जुन यादव, अंकित त्रिपाठी, मो. फैजान, संजय कुमार एवं हरी सिंह सहित संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता, शिक्षक, कर्मचारी सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button