उत्तर प्रदेश के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने व ट्रेनिंग के मिलेंगे अवसर

- उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से मिली मान्यता, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
लखनऊl भारत में वर्ल्ड ताइक्वांडो (डब्लूटी) से अधिकृत एक मात्र संस्था इंडिया ताइक्वांडो की उत्तर प्रदेश इकाई का गठन कर लिया गया है। कोरियन मार्शल आर्ट को उत्तर प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए नवगठित उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो का अध्यक्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी व पैरा ताइक्वांडो कोच डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी को बनाया गया है। इस संस्था के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित होंगे।
वर्तमान में इंडिया ताइक्वांडो, भारत में वर्ल्ड ताइक्वांडो (डब्लूटी) से अधिकृत एक मात्र संस्था है जिसको भारत में ताइक्वांडो खेल के संचालन के लिए मान्यता दी गई है। वर्तमान में केवल इंडिया ताइक्वांडो के खिलाड़ी ही अधिकृत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भाग लेते है।
इस कोरियन मार्शल आर्ट को उत्तर प्रदेश में बढ़ावा देने के बारे में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के अध्यक्ष डा.सैयद रफत ने बताया कि अब उत्तर प्रदेश के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सीधे अंतरराष्ट्रीय स्तर खेलने का और प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। वर्तमान में इंडिया ताइक्वांडो ही एक मात्र संस्था है,जो वर्ल्ड ताइक्वांडो से अधिकृत है। इसकी यूपी इकाई उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा भी मान्यता प्रदान कर दी गयी है,इसलिए उत्तर प्रदेश में ताइक्वांडो का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।
अब प्रदेश में ताइक्वांडो को तेज गति से बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जायेगाl इस बारे में योजना बनाने के लिए आगामी 23 अप्रैल 2023 को कानपुर में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो की बैठक का आयोजन किया जायेगा। यह बैठक उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित के नेतृत्व में होगीl जिसमे समस्त जिला संघो को आमंत्रित किया गया हैlरजत आदित्य दीक्षित वर्तमान में कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव है।