
- वाहनों हेतु पार्किंग, यात्री प्रतीक्षालय, ट्रेन डिस्प्ले व ऑटो अनाउंस की होगी व्यवस्था
भटनी (देवरिया)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाराणसी मंडल के भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन को भी चयनित किया गया है। भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर यात्रियों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जायेगी। विकसित किया जायेगा। अमृत भारत योजना के अन्तर्गत 10.92 करोड़ की लागत से भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कर अत्याधुनिक बनाया जायेगा। 0.40 करोड़ की लागत से भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, सम्पर्क मार्ग,पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिये पाथवे का निर्माण कराया जायेगा। 70 लाख की लागत से आगमन-प्रस्थान भवन तथा नई दो पहिया व तीन पहिया, चार पहिया वाहनों हेतु पार्किंग तथा शौचालय का निर्माण किया जायेगा। 10 लाख की लागत से पोर्च का निर्माण कराया जायेगा। 2.96 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड का कार्य भी कराया जाएगा।