उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल को सांड ने पटका, रेफर

झारखंड से छुट्टी लेकर आया था सीआरपीएफ जवान

बहराइच। विशेश्वरगंज क्षेत्र निवासी सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल को शनिवार सुबह सांड ने पटक दिया। जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर निवासी जगदीश (46) पुत्र राम तीरथ सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।

इस समय उनके ड्यूटी झारखंड के चाईबासा जनपद में है। सात मई को सीआरपीएफ जवान अवकाश लेकर घर आया था। शनिवार सुबह सीआरपीएफ जवान के घर के सामने दो मवेशी लड़ रहे थे। जिस पर जवान ने दोनों मवेशियों को लाठी मार कर अलग कर दिया। इसके बाद वह घर जाने लगे तभी पीछे से आए सांड ने सीआरपीएफ जवान को दो बार उठाकर पटक दिया।

जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कट्टा में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सीआरपीएफ जवान का हाथ फट गया है जिसका ऑपरेशन होगा, पीठ में भी गंभीर चोट के निशान हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button