उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में डा0 संजय कुमार निषाद, मत्स्य मंत्री, की अध्यक्षता में प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन

बहराइचl डा0 संजय कुमार निषाद, मत्स्य मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में विजय लॉन में देवीपाटन मण्डल के मत्स्य पालकों हेतु प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का संचालन डॉ0 जितेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य ने किया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा मत्स्य कृषकों एवं मत्स्य गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों को मत्स्य विभाग में संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, मछुआ कल्याण कोष, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने किसानो का आवाहन किया कि मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ लेने हेतु दिनांक 30.05.2023 से 15.06.2023 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मत्स्य विभाग द्वारा थ्री वीलर विथ आइस बॉक्स, मोटरसाइकिल, लघु RAS, बैकयार्ड आदि वितरण किया गया।
एक दिवसीय प्रशिक्षण राजेन्द्र सिंह बिष्ट उप निदेशक मत्स्य देवीपाटन/अयोध्या मण्डल अयोध्या, सुरेश कुमार सहायक निदेशक मत्स्य श्रावस्ती, डॉ0 विनोद कुमार वर्मा सहायक निदेशक मत्स्य बलरामपुर, इन्द्रजीत सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण गोण्डा, नारद लाल राणा ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक, रेवती रमन चौधरी ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक, राजकुमार गौड़ मत्स्य निरीक्षक द्वारा दिया गया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button