उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली : बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने उपकेंद्र का किया घेराव

रायबरेली। बेतहाशा बिजली की कटौती से आजिज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र सिधौना का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद विद्युत कर्मियों से ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुईं। काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीण शांत हुए। बीते पखवारे से जारी अघोषित बिजली की कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार की शाम से शुरू हुई बेतहाशा कटौती से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

विद्युत उपकेंद्र के उधवा फीडर के ठप होने से पिंडारी खुर्द गांव व आसपास के ग्रामीण उपकेंद्र सिधौना पहुंच गए, और ग्रामीणों ने प्रदर्शन सुरु कर दिया। इस बीच बिजली कर्मियों से जमकर नोक-झोक हुईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा बिल वसूली के लिए तो बिजली कर्मी जबरन घर में घुसकर केबल और मीटर तक काट ले जाते हैं, और डिस्कनेक्शन के नाम पर भी ग्रामीणों को तगड़ी चपत लगती है।

उपभोक्ता द्वारा जरा सी लापरवाही बरतने पर एफ आई आर तक की धमकी दे दी जाती है, लेकिन इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल रही है। आक्रोशित ग्रामीणों का पारा देखकर बिजली कर्मियों ने चुप्पी साधे रहने में ही भलाई समझी, और काफ़ी मान-मनौवल के बाद उधवा फीडर संचालित होने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस समबन्ध मे जेई अमन सिंह ने बताया एक फीडर होल्ड होने से ग्रामीण नाराज होकर उपकेंद्र आये थे। समस्या के समाधान होने पर चले गए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button