उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में BSP की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न, मायावती ने दिए निर्देश

लखनऊ। राजधानी के बहुजन समाज पार्टी मंडल कार्यालय पर पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। मायावती ने कहा कि चुनावों को लेकर हमें भाजपा और इंडिया गठबंधन दोनों से ही दूरी बनाकर रखनी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने खिलाफ हो रहे साजिशी दुष्प्रचार को ध्यान में रखना है,जिससे पार्टी की छवि को खराब होने से रोका जा सके।

मायावती ने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शोषितों पर अत्याचार जैसे कई ज्वलंत मुद्दे पूरे देश में हैं,लेकिन ये चुनावों में प्रभावी होंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। बैठक के दौरान मायावती ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिना न्यायालय के दोषी ठहराए किसी व्यक्ति के घर पर बुलडोजर चलवाना,उसकी द्वारा स्थापित शैक्षणिक संस्थाओं को बंद करना सर्वथा अनुचित है।

मायावती ने कहा कि संविधान में शोषितों, एससी-एसटी और वंचितों को आरक्षण के लिए व्यवस्था दी गई है। लेकिन उसमें बदलाव कर इसे निष्प्रभावी करने के प्रयास लगातार जारी हैं। रविवार को बैठक में बड़ी संख्या में बसपा के मंडल स्तरीय पदाधिकारी शामिल रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button