कारोबार
लेंसकार्ट शेयर ₹390 पर लिस्ट, 3% की गिरावट
ऑनलाइन आईवियर कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) का शेयर आज BSE और NSE दोनों एक्सचेंजों पर कमजोर शुरुआत के साथ लिस्ट हुआ। कंपनी का शेयर ₹402 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹390 पर लिस्ट हुआ, यानी करीब 3% की गिरावट के साथ। शुरुआती कारोबार में स्टॉक में हल्की उतार-चढ़ाव देखने को मिली।
लेंसकार्ट के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था — इश्यू 28.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिस्टिंग डे पर गिरावट के बावजूद कंपनी के दीर्घकालिक बिज़नेस मॉडल और मार्केट शेयर को देखते हुए निवेशकों को मिड-टर्म में बेहतर रिटर्न मिल सकता है।



