कारोबार
सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,600 के करीब
भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की। सेंसेक्स 319 अंक चढ़कर 83,535 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,600 के करीब पहुंच गया। बाजार में आज IT, मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही, जिससे निवेशकों का मनोबल बढ़ा। वहीं बैंकिंग और रियल एस्टेट सेक्टर में हल्की गिरावट देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का कहना है कि विदेशी निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने बाजार को समर्थन दिया है।



