Captain Smit Machchhar: सलमान खान से रणवीर सिंह तक, सितारों ने की पायलट की तारीफ

सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ करते हुए लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं”। उन्होंने आगे उनके साथ उड़ान भरने की इच्छा भी जताई।
रणवीर सिंह ने कैप्टन स्मित मच्छर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें ‘Captain Courageous’ कहा। संजय दत्त ने भी उनके साहस को सलाम किया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
शाहरुख खान ने भी कैप्टन स्मित की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गंभीर खतरे के बीच दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना साहस और कर्तव्य का प्रदर्शन है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
फ्लाइट FZ1073 में 174 लोग सवार थे और घटना के दौरान विमान तेजी से नीचे आया था। रॉयटर्स के मुताबिक, विमान करीब 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14,000 फीट नीचे आया। घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों और दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान को संभालने में मदद की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अस्पताल में वीडियो कॉल के दौरान कैप्टन स्मित ने घटना का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें महसूस हुआ कि विमान नीचे जा रहा है और अगर वह नहीं उठे तो यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। फिलहाल वह अबू धाबी के अस्पताल में इलाज और स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया में हैं।



