उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

महिलाओं, बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बहन-बेटियां बच्चियों के साथ लगातार अपराध की घटनाएं हो रही है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ अपराध पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति जीरो हो चुकी है। भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण हो रहा है। सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। जब सरकार विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमे करायेगी, फर्जी तरीके से फंसाएगी। फर्जी वोट डलवाएगी, चुनाव जीतने के लिए गलत तरीके से प्रयोग करेगी तो पुलिस सही काम नहीं करेगी। पुलिसिंग नहीं करेगी तो कानून व्यवस्था कभी नहीं ठीक हो सकती है। ऐसी पुलिस से कानून व्यवस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित माहौल है। महिलाएं भाजपा से दूरियां बना रही है। भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। महिलाओं, बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। कानपुर में मां-बेटी को जिंदा जला दिया गया। अम्बेडकर नगर की बेटी का किताब लेकर भागती तस्वीर पूरी दुनिया ने देखी। भाजपा सरकार आंकड़ों में झूठ बोलती है। उसके बाद भी महिलाओं के साथ अपराध को लेकर जो सरकारी आंकड़ा है। उसमें भी उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए समाजवादी सरकार में शुरू की गई तमाम योजनाओं का नाम बदल दिया। या उन्हें बर्बाद कर दिया। समाजवादी सरकार बनते ही महिला सुरक्षा के लिए बनाई गई 1090 सेवा को और मजबूत किया जाएगा। प्रदेश में महिलाओं के स्त्री समृद्धि सम्मान योजना लागू की जाएगी और समाजवादी पेंशन योजना की तरह महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेशीय संगठन के पदाधिकारियों की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में कार्य कर रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कुंदरकी के उपचुनाव में देख गया कि कुछ वर्दी वालों ने और कुछ प्राइवेट लोगों ने मतदाताओं की वोट डालने से रोका। पुलिस ने महिलाओं को रिवाल्वर तान कर डराया और वोट डालने से रोका। फिर भी महिलाएं पुलिस से न डरी और न रूकी। महिलाओं ने वोट डाला। हम उन सभी को बधाई देते हैं और उन्हें बुलाकर सम्मानित करेंगे। अगर कुंदरकी के उपचुनाव का डाटा जांच लिया जाय तो पता चल जाएगा, वोट डालने वाले पुलिस के लोग निकलेंगे। भाजपा पुलिस से वोट डालने की माफियागीरी कराती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश में भी वोट बैलेट से पड़ता है। हमारी मांग है कि वोट डालने का तरीका बैलेट से ही होना चाहिए।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा मुनाफाखोरी को बढ़ा रही है। जिसके कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। मुनाफाखोरी के लिए सरकार ने खाद की बोरी में चोरी की। बोरी से खाद कम कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्लासियो मॉल बेच दिया, किसान बाजार बेच दिया। सरकार जेपी एनआईसी को पीपीपी पर देना चाहती थी समाजवादियों के विरोध के कारण सरकार घबरा गयी। हमारी मांग है कि सरकार अगर जेपी एनआईसी बेचना चाहती है, समाजवादी पार्टी उसे लेने के लिए तैयार है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भूमाफिया पार्टी है। इसे जहां जमीन दिख जाती है, वहां कब्जा करने में जुट जाती है। भाजपा के लोग पूरे प्रदेश में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे है। भाजपा के लोगों ने अयोध्या में गरीबों, किसानों की जमीनों की लूट की। सरकार ने अयोध्या में किसानों को बाजार भाव से मुआवजा नहीं दिया। किसानों, व्यापारियों का शोषण किया। इसीलिए भाजपा अयोध्या में चुनाव हार गयी। इस सरकार ने वाराणसी में तमाम मंदिरों को तोड़ दिया। वृंदावन में भी वहीं करने जा रहे है। भाजपा सरकार हैरीटेज को बर्बाद कर रही है। विरासत को नुकसान पहुंचा रही है। भाजपा सरकार ने बहुत मंदिरों को तोड़ा है।

प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों के मर्जर के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शिक्षा के खिलाफ है। सरकारी स्कूलों में गांव के गरीब, पीडीए परिवार के बच्चे पढ़ने जाते है। भाजपा पीडीए के खिलाफ है। मर्जर के बाद स्कूल दूर हो जायेंगे तो बेटियां स्कूल कैसे जाएंगी। सरकार ने पूरे कार्यकाल में बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया। जानबूझ कर बिजली व्यवस्था खराब किया। बिजली मंत्री इसीलिए बनाया है कि सरकार को बिजली का निजीकरण करना है और बिजली विभाग को निजी हाथों में बेचना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर अच्छे काम को खराब कर रही है। बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सब बर्बाद कर रही है। हरदोई मेडिकल कॉलेज को बिजली विभाग बिजली नहीं दे रहा है। वहां मरीज हाथ का पंखा चलाकर योगा कर रहे है। यूपी को ऐसी सरकार चाहिए जो विकास के रास्ते पर ले जाए।

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि विदेश नीति को लेकर केन्द्र सरकार कन्फ्यूज है। सरकार को विदेश नीति पर अपना स्टैण्ड साफ करना चाहिए। मित्र की पहचान बुरे समय में होती है। जिसने हमेशा साथ दिया हो उसके बुरे समय में खड़ा न होना धोखा है। सरकार से ईरान-इजराइल युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने की अपील करते हुए यादव ने कहा कि जो भी भारतीय नागरिक दूसरे देशों में फंसे है उन्हें सरकार डिप्लोमैटिक प्रयास कर विशेष विमान भेज कर वापस लाये।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button