Asian Games 2023 : दीपिका पल्लीकल-हरिंदर पाल संधू का कमाल, भारत के खाते में आया 20वां गोल्ड

हांगझोऊ। भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने गुरुवार को यहां फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर एशियाई खेलों का स्क्वाश मिश्रित युगल का खिताब जीता। दीपिका और हरिंदर ने फाइनल में आइफा बिंटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल को 35 मिनट में 11-10 11-10 से हराया।
🥇𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧 𝐒𝐪𝐮𝐚𝐬𝐡 𝐑𝐞𝐢𝐠𝐧𝐬 𝐒𝐮𝐩𝐫𝐞𝐦𝐞!🌟
Our dynamic mixed doubles team of @DipikaPallikal and @sandhu_harinder clinches GOLD, defeating Malaysia by a score of 2-0 in the final at #AsianGames2022!💥🥳
Join us in celebrating this golden achievement and sending… pic.twitter.com/d1GiaRVh4q
— SAI Media (@Media_SAI) October 5, 2023
दूसरे गेम में एक समय भारतीय जोड़ी आसान जीत की ओर से बढ़ रही थी लेकिन इसके बाद उनकी एकाग्रता टूटी जिससे मलेशिया की जोड़ी मुकाबले को करीबी बनाने में सफल रही। मलेशिया की जोड़ी ने 3-9 के स्कोर पर लगातार सात अंक से 10-9 की बढ़त बनाई लेकिन दीपिका और हरिंदर ने धैर्य बरकरार रखते हुए लगातार दो अंक के साथ जीत दर्ज की।
GOLD MEDAL No. 20 for INDIA 🔥🔥🔥
Squash: Dipika Pallikal & Harinderpal Singh win Gold medal in Mixed Doubles.
Top seeded Indian pair beat 2nd seeded Malaysian duo 2-0 in Final.
📸 File pic #AGwithIAS #IndiaAtAsianGames #AsianGames2022 pic.twitter.com/IGfwEwXyqt
— India_AllSports (@India_AllSports) October 5, 2023
एशियाई खेलों में संभवत: अंतिम बार खेल रही दीपिका ने अपने अभियान का अंत दो पदक के साथ किया। वह कांस्य पदक जीतने वाली महिला टीम का भी हिस्सा थीं। यह 32 वर्षीय खिलाड़ी चार एशियाई खेलों में छह पदक जीत चुकी है जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। दीपिका को क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भी उनकी जीत पर बधाई दी है।