
नई दिल्ली। BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) ने छापा मारा है। एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि BBC के दिल्ली स्थित दफ्तर में आयकर विभाग सर्वे कर रहा है। BBC का दफ्तर केजी मार्ग पर है।
खबरों के मुताबिक, सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कह दिया गया है। लंदन स्थित BBC के दफ्तर में छापेमारी की कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। हालांकि, अभी तक इनकम टैक्स विभाग की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
उधर, कांग्रेस ने आईटी की इस कार्रवाई को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।
पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया।
अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है।
अघोषित आपातकाल
— Congress (@INCIndia) February 14, 2023
क्या है बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का मामला?
दरअसल, हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी। यह डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर थी। केंद्र सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में विपक्ष आयकर विभाग की छापेमारी को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ कर केंद्र पर निशाना साध रहा है।
उधर, महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर बताया कि बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर के छापेमारी की खबर है. बहुत खूब. अप्रत्याशित।
Reports of Income Tax raid at BBC's Delhi office
Wow, really? How unexpected.
Meanwhile farsaan seva for Adani when he drops in for a chat with Chairman @SEBI_India office.
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) February 14, 2023