देशबड़ी खबरराज्य

अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का काम मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा होगा: फडणवीस

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा हो जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यहां पश्चिमी महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने 18वीं सदी की महान मराठा रानी के सम्मान में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का फैसला पहले ही कर लिया है।

उन्होंने कहा कि मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस फैसले को अमल में लाया जाएगा। मध्य भारत में मराठा मालवा साम्राज्य की 18वीं शताब्दी की महारानी अहिल्यादेवी होल्कर का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र के वर्तमान अहमदनगर जिले के एक गांव में हुआ था।

पिछले वर्ष मध्य महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया गया था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button