अन्य
गरीब जनता को राशन कार्ड केवाईसी के नाम पर किया जा रहा है परेशान : देवेन्द्र त्रिपाठी।।
गरीब जनता को राशन कार्ड केवाईसी के नाम पर किया जा रहा परेशान : देवेन्द्र त्रिपाठी शोहरत गढ़ बस्ती मंडल राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जनपद सिद्धार्थ नगर के वरिष्ठ समाजसेवी देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने आज शोहरत गढ़ तहसील मुख्यालय के स्थानीय नगर पंचायत शोहरतगढ़ में जन सम्पर्क के दौरान कहा है कि गरीब जनता को राशन कार्ड केवाईसी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। गरीब जनता पांच किलो राशन पाने के लिए राशन कार्ड केवाईसी के लिए कभी कोटेदार के दूकान पर लाइन लगा रही है कभी तहसील कार्यालय पर। गरीब जनता का दुःख दर्द सुननें वाला कोई नहीं है। श्री देवेन्द्र त्रिपाठी ने शासन प्रशासन से मांग की है कि गरीब जनता के घर जा जा कर राशन कार्ड केवाईसी कराया जाए इसके लिए टीम बनाई जाए। ताकि घर बैठे बगैर परेशान हुए केवाईसी अपडेट हो जाए और गरीबों को गवर्नमेंट द्वारा जारी मुफ्त राशन आसानी से मिलता रहे। श्री त्रिपाठी ने गरीबों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा महसूस करते हुए गरीबों की आवाज उठाई है।
