अन्य
संविधान बचाओ-लोक्त्र बचाओ भाजपा हराओ-इंडिया जिताओ महँगाई, बेरेजगारी, महिलाओ, अल्पसंख्यकों व दलितों परअत्याचार एवं बुलडोजर और सामप्रदायिकता के खिलाफ राज वामपंथी जनवादी दलों की राज्य स्तरीय रैली लखनऊ चलो, 11 अक्टूबर 2023
अखिलेश कुमार सिंह ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरत गढ़। संविधान बचाओ-लोक्त्र बचाओ भाजपा हराओ-इंडिया जिताओ महँगाई, बेरेजगारी, महिलाओ, अल्पसंख्यकों व दलितों परअत्याचार एवं बुलडोजर और सामप्रदायिकता के खिलाफ राज वामपंथी जनवादी दलों की राज्य स्तरीय रैली लखनऊ चलो, 11 अक्टूबर 2023 भाइयों एवं बहनो, भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें नवउदारवादी आर्थिक नीतियों को लेकर जनता के ऊपर बड़ी तेजी से हमला कर रही हैं। जिसका नतीजा है कि आम जनता का जीवन, जीविका और रोजगार तबाह हो रहा है। महँगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। देश के कारपोरेट , पूँजीपति मालामाल हो रहे है। उनके मुनाफे में दिन दूनी और रात चौगुनी की दर से वृद्धि हो रही है। वामपंथी ताकतें 1991 से लगातार इन आर्थिक नीतियों का विरोध कर रही है। धन्ना सेठों की मददगार कॅंद्र में मौजूद भाजपा की मोदी सरकार अंधाधुंध तरीके से निजीकरण के रास्ते पर चलते हुए देश की राष्ट्रीय संपत्तियों को बेच रही है और करोड़ों गरीबों के जीविका के परंपरागत साधनों को भी उनसे छीनकर पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। किसान की तबाही मोदी और योगी सरकार द्वारा किसानों के लिएं किए गए सारे वादे छलावा सकारों ने किसानों और खेती को तबाह करने की योजना बना रहे हैं।,
