देशहरियाणा

मुख्यमंत्री ने अंबाला के शहजादपुर में किया जन संवाद कार्यक्रम

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहजादपुर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनता से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित गति से समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहजादपुर के सरपंच रविन्द्र सिंह की मांग पर शहजादपुर में सीवरेज व्यवस्था को मंजूर किया तथा उन्होंने जिला युवा शक्ति संगठन द्वारा संचालित राधा-कृष्ण बाल आश्रम नारायणगढ़ को संस्था की मांग पर पांच लाख रुपये की राशि आश्रम के निर्माण कार्यों के लिए देने की घोषणा की।

उन्होने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि उनके जन संवाद करने का मकसद भी यही है कि लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को जानना और सरकार द्वारा जो कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उनकी जानकारी देना। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह के दौरान उनके जन संवाद कार्यक्रमों के दौरान लगभग 26 हजार एप्लीकेशन आई है जिनमें से सात हजार का निवारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं एवं शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।

उन्होने कहा कि वे प्रदेश के सभी 90 हलकों में जन संवाद कार्यक्रम करेंगे और इसी कड़ी में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहजादपुर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगभग साढे नौ साल के केन्द्र सरकार के कार्यकाल में अनेकों जन हितेषी योजनाएं शुरू की गई हैं तथा उसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी व्यवस्था परिवर्तन कर जन कल्याण के कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली 26 अक्टूबर को उनकी सरकार के 9 साल पूरे हो जायेंगे। इन 9 सालों में पिछली सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार ने दोगुने काम करवाए है और पैसा भी आधा खर्च किया है।

मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए किये गये प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने पहली बार हर परिवार का परिवार पहचान पत्र बनवाया है। पीपीपी में दर्ज जानकारी पूरी तरह से सटीक है। पीपीपी के आधार पर किसी भी शहर की आबादी की सही जानकारी का पता चल जाता है। अब हर व्यक्ति के जन्मदिन पर शुभकामना संदेश प्रेषित करने का काम भी शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि पीपीपी के माध्यम से ही उनके पास जानकारी है कि आज 15 तारीख को शहजादपुर के 28 लोगों का जन्मदिन है और जिन लोगों आज जन्मदिन था और वे कार्यक्रम में मौजूद थे उन्हें मुख्यमंत्री ने बधाई भी दी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button