खेल-खिलाड़ीदेश

आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद बोले हार्दिक पंड्या, कहा खुशकिस्मत हूं कि बुमराह मेरी टीम में है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7 विकेट से मिली जीत के बाद 5 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वह खुशकिस्मत है कि बुमराह उनकी टीम में है।

बुमराह ने इस मैच में 5 विकेट लिए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट पर 196 रन पर रोका। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 27 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की।

जीत के बाद पंड्या ने कहा कि जीतना हमेशा अच्छा लगता है। हम शानदार ढंग से जीते। इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम से अतिरिक्त गेंदबाज के इस्तेमाल का मौका मिल रहा है जिससे हमें फायदा हुआ।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से रोहित और ईशान ने बल्लेबाजी की, यह मैच जल्दी खत्म करना जरूरी था हमें रनरेट भी अच्छा करना है।

बुमराह के बारे में उन्होंने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि वह मेरी टीम में है। उसने बार बार सफलता दिलाई है। बुमराह नेट्स में काफी मेहनत करता है। जसप्रीत बुमराह के पास काफी अनुभव है और वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button