देशराज्यहरियाणा

पहले की सरकारों में ट्रांसफर व नौकरी लगवाने के लिए खुली थी सैकड़ो दुकाने, मनोहर ने की बन्द: कल्याण

भाजपा विधायक हरविंदर कल्याण का कहना है कि पहले की सरकारों में 10 फ़ीसदी काम को 100 फीसदी बताया जाता था।

लेकिन पहली बार राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ऐसा देखा जो 100 फीसदी काम करके 10 फीसदी भी नही दिखाया जाता है।

राष्ट्र और समाज के प्रति इस प्रकार का समर्पण भाव मुख्यमंत्री रहने के दौरान मनोहर लाल ने दिखाए। लगातार समाज की भलाई के कार्य किए।

व्यवस्थाओं को इसलिए सुधारा ताकि आम जनमानस को इनका लाभ मिल सके, यह एक बड़ी बात है। आज लोग इनके किए कामों का गुणगान करते हैं। सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन की गई है।

अब ईमानदारी से मिलती है नौकरियां

कल्याण ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सत्ता के दौरान 30 थानेदार भर्ती हुए तो 29 रोहतक झज्जर से थे, लेकिन आज ईमानदारी से नौकरियां मिल रही है।

गरीबों के घर दिया जलाने का काम मनोहर लाल ने किया है। इस प्रकार का समर्पण- बदलाव और तपस्या का नजारा मनोहर लाल सरकार में देखा गया।

आज जो मेहनत करेगा वही आगे बढ़ेगा। पहले की सरकारों में रोजगार छीने जाते थे, लिबर्टी के सामने गड्ढे खोदकर लिबर्टी बंद कर दी गई। 5000 मजदूर सड़क पर आ गए थे।

पहले सैकड़ो दुकाने ट्रांसफर और नौकरी लगवाने के लिए खुली हुई थी, नेताओं के रिश्तेदार इन दुकानों के संचालक थे, आज बड़ा बदलाव आया है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र को लाभ मिल रहा है।

कल्याण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल लोकसभा से हमारे उम्मीदवार बने यह हमारा सौभाग्य है।

मनोहर लाल को संत बताते हैं योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि जिस नेता को अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है जैसे हम बाबूजी बुलाते हैं, जनता मुख्यमंत्री बुलाती है, कोई त्यागी पुरुष- कोई महापुरुष तो कोई ईमानदार नेता के रूप में उन्हें जानता है।

उन्होंने कहा कि आज बेशक मनोहर मुख्यमंत्री नहीं है, लेकिन फिर भी उनके लिए बार-बार मुंह से मुख्यमंत्री ही निकलता है जबकि अभी नायब सिंह सैनी के लिए मुख्यमंत्री का शब्द नहीं निकलता।

कल्याण ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मनोहर लाल को सफेद कपड़ो में संत बताते हैं। कल्याण ने कहा कि पूरे करनाल लोकसभा में एक तरफा चुनाव का माहौल बने होने का कारण सिर्फ और सिर्फ यह है कि आज तक जो कोई ना कर सका था मनोहर लाल ने करके दिखाया है।

जिस प्रकार से मनोहर लाल ने साढे 9 वर्षों तक बड़ी ईमानदारी से हरियाणा की सेवा की है। यह केवल राजनीति में एक सन्त ही कर सकता है।

हरियाणा को बदलने का उन्होंने एक बड़ा प्रयास किया है। आज वह लोकसभा प्रत्याशी हैं, हरियाणा का नाम ऊंचा करने के बाद अब वह राष्ट्रीय लेवल पर जाकर देश की सेवा करेंगे, जो हमारे लिए बहुत गौरव और सम्मान की बात होगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button