खेल-खिलाड़ी

Asian Games 2026: नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, भुर्तेल-राजबंशी चमके

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन नेपाल के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। ललित राजबंशी ने शुरुआती तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए।

कुशल भुर्तेल ने भी गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 102/7 रन ही बना सकी। फैंसल शिनोजादा और नजीबुल्लाह जादरान ने 30-30 रन बनाए।

103 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने 31 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद सुंदीप जोरा ने 35 गेंदों पर 34 रन बनाकर पारी को संभाला। रोहित पौडेल ने भी 32 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए

जोरा के आउट होने के बाद रोहित पौडेल और कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पारी को आगे बढ़ाया। नेपाल ने 17.2 ओवर में 103/5 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह उसे पांच विकेट से जीत मिली।

नेपाल की एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट अभियान की यह अहम जीत है। अब नेपाल का अगला मुकाबला जापान से होना है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान को ग्रुप चरण में आगे बढ़ने के लिए अपने अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button