खेल-खिलाड़ी

IND vs AFG: माइक थामते ही बोले ईशान किशन- बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम, फिर लगे ठहाके

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के विशेष डिनर कार्यक्रम में ईशान किशन का अंदाज चर्चा का विषय बन गया। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने माइक संभालते ही ‘बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम’ कहा। उनके इस अंदाज पर भारतीय और अफगान खिलाड़ियों के बीच हंसी का माहौल बन गया।

ईशान किशन ने अपने संबोधन में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा लगता है, क्योंकि कई भारतीय और अफगान खिलाड़ी आईपीएल में साथ खेल चुके हैं। उन्होंने अफगान खिलाड़ियों को अच्छे इंसान बताते हुए कहा कि उनसे कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।

इस दौरान ईशान ने अफगानिस्तान की टीम के जुझारूपन और आगे बढ़ने की भूख का भी जिक्र किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच आईपीएल के कारण बनी दोस्ती और मैदान के बाहर की बॉन्डिंग भी इस कार्यक्रम में देखने को मिली।

भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती मुकाबले में जीत दर्ज की थी। पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 82 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी, जबकि ईशान किशन ने 42 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button