खेल-खिलाड़ी

IND vs WI: John Campbell ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

जॉन कैंपबेल ने अपनी पारी में 68 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। कैंपबेल की आक्रामक बल्लेबाजी ने वेस्टइंडीज को शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाने में मदद की।

कैंपबेल का 65 गेंदों में शतक भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से वनडे का सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिकार्डो पॉवेल के नाम था, जिन्होंने 1999 में सिंगापुर में भारत के खिलाफ 72 गेंदों में शतक लगाया था। कैंपबेल वेस्टइंडीज के लिए वनडे में पांचवां सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने।

कैंपबेल के साथ शाई होप और अमीर जांगू ने भी शतक लगाए। होप ने 104 रन और जांगू ने 114 रन की पारी खेली। तीनों बल्लेबाजों के शतकों की मदद से वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405/7 का स्कोर बनाया, जो उसका वनडे क्रिकेट में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button