IND vs WI: कुलदीप यादव के 200 ODI विकेट, शेन वॉर्न पीछे

कुलदीप यादव ने 6,319 गेंदों में 200 वनडे विकेट पूरे किए। इस मामले में वह दुनिया के तीसरे सबसे तेज स्पिनर हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक 5,451 गेंद और अफगानिस्तान के राशिद खान 5,782 गेंदों में यह आंकड़ा हासिल कर चुके हैं। कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा और महान स्पिनर शेन वॉर्न को पीछे छोड़ा, जिन्होंने क्रमशः 6,385 और 6,983 गेंदों में 200 विकेट पूरे किए थे।
मैचों की संख्या के लिहाज से भी कुलदीप ने खास उपलब्धि हासिल की। मोहम्मद शमी ने 104 वनडे में 200 विकेट पूरे किए थे, जबकि कुलदीप ने 123 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। उनके बाद अजीत अगरकर ने 133, जहीर खान ने 144 और अनिल कुंबले व जवागल श्रीनाथ ने 147-147 मैचों में 200 विकेट पूरे किए थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप ने 10 ओवर में 65 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने कप्तान शाई होप को 104 रन पर आउट करने के बाद केसी पॉल को अपना 200वां ODI शिकार बनाया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 405/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें जॉन कैंपबेल, शाई होप और अमीर जांगू ने शतक लगाए।



