Rachin Ravindra चोटिल, भारत सीरीज में खेलने पर संशय

रचिन रवींद्र को 16 सितंबर को ऑकलैंड में एक प्रमोशनल शूट के दौरान चोट लगी। वह शूट के लिए डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी सेफ्टी मैट पर उनका दाहिना कंधा डिसलोकेट हो गया।
18 सितंबर को विशेषज्ञों ने उनकी मेडिकल जांच की। शुरुआती आकलन में कंधे में किसी बड़ी संरचनात्मक क्षति की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन उनकी वापसी का समय रिहैबिलिटेशन के शुरुआती हफ्तों में उनकी प्रगति पर निर्भर करेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होनी है। ऐसे में रवींद्र के पास फिट होने के लिए कुछ सप्ताह हैं, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अभी उनकी उपलब्धता को लेकर कोई अंतिम पुष्टि नहीं की है।
न्यूजीलैंड के कोच रॉब वॉल्टर ने भी रवींद्र की वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करने की बात कही है। टीम के सामने आने वाले महीनों में टेस्ट क्रिकेट का भी व्यस्त कार्यक्रम है, इसलिए रवींद्र की दीर्घकालिक फिटनेस को प्राथमिकता दी जा रही है।
भारत-न्यूजीलैंड दौरे में पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। रवींद्र न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजी के साथ बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं, इसलिए उनकी फिटनेस पर टीम की नजर बनी हुई है।



