उत्तर प्रदेश

यूपी के 18 जिलों में खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे, श्रमिकों को मिलेगा भोजन और आश्रय

ठंड के मौसम में रोजगार की तलाश में बड़े शहरों में आने वाले मजदूरों को अब खुले आसमान के नीचे रात गुजारने से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रम विभाग ने प्रदेश के 18 शहरों में अस्थायी लेबर अड्डे खोलने की तैयारी की है। इनमें लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं। ये केंद्र रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, श्रमिक मंडियों, औद्योगिक क्षेत्रों और बड़े निर्माण स्थलों के आसपास बनाए जाएंगे।

इन लेबर अड्डों पर श्रमिकों को मुफ्त रात्रि विश्राम, गद्दा, चादर, तकिया, कंबल, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और स्नानागार की सुविधा मिलेगी। जरूरत के अनुसार ठंड से बचाव के लिए सुरक्षित हीटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा रात में ताजा और पौष्टिक भोजन निशुल्क दिया जाएगा, जिसके लिए प्रति श्रमिक अधिकतम 70 रुपये निर्धारित किए गए हैं। केंद्रों पर 30 या 60 बेड की क्षमता हो सकती है और महिलाओं तथा पुरुषों के लिए अलग-अलग सुरक्षित व्यवस्था रहेगी।

बिना रजिस्ट्रेशन वाले मजदूरों को भी मिलेगा लाभ

इस योजना की खास बात यह है कि लाभ लेने के लिए श्रम विभाग में पंजीकरण अनिवार्य नहीं होगा। राजमिस्त्री, बेलदार, बढ़ई, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, लोहार और टाइल्स कारीगर सहित निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिक वैध पहचान पत्र दिखाकर मुफ्त आश्रय प्राप्त कर सकेंगे। लेबर अड्डों पर ही श्रमिकों के पंजीकरण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। व्यवस्था की निगरानी के लिए दैनिक उपस्थिति रजिस्टर और जियो-टैग तस्वीरों के जरिए सत्यापन किया जाएगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button