उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

जिले में 75 अमृत सरोवर किए जाएंगे विकसित : मेनका गांधी

  • अमृत सरोवर योजना की सांसद मेनका ने विकास अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व जिले की सांसद मेनका गांधी ने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन विकास भवन के प्रेरणा सभागार में अमृत सरोवर योजना के क्रियान्वयन हेतु शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी व विकास अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे 75 तालाबों की बारीकी से जानकारी ली।

बैठक में उनको बताया गया कि 68 तालाबों का चयन कर लिया गया है। श्रीमती गांधी ने कादीपुर के रुपईपुर एवं धनपतगंज के सेवरा गांव के तालाब को चयनित करने के लिए कहा। इसके पूर्व श्रीमती गांधी ने शहर में हो रहे सड़क चौड़ीकरण, बिरसिंहपुर अस्पताल, एफएम रेडियो आदि कार्यों में हो रही लेटलतीफी को लेकर असंतोष व्यक्त किया। श्रीमती गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि सुलतानपुर में घुसते ही लोगों को स्मार्ट सिटी का एहसास हो। उन्होंने शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पेड़ लगाने का निर्देश दिया। कहा जो लोग भी यहां आए शहर को देखकर खुशी महसूस करें।

श्रीमती गांधी ने सड़क चौड़ीकरण कार्य में काटे गए पेड़ों की भरपाई के लिए नगरपालिका के 27 मोहल्लों में पार्क बनाकर उसमें वन लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पार्कों में बेंच भी लगाई जाए ताकि लोगों को बैठने के लिए यह पार्क शांति व सुकून का स्थल बन सके। श्रीमती गांधी ने शहर में हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में बीचो-बीच बनाए जाने वाले डिवाइडर पर अमलतास, गुलमोहर व अशोक के पेड़ लगाने का निर्देश दिया।

कहा कि जिले में बनाए जाने वाले 75 अमृत सरोवरों में स्वच्छ पानी तो होगा ही साथ ही साथ चारों तरफ घने पेड़ लगाने के लिए कहा। उन्होंने बताया इस योजना में 1 एकड़ से कम का कोई भी तालाब नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम चरण में 22 अगस्त 2022 तक 75 तालाब निर्माण की पूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि तालाबों का निर्माण समयबद्ध कर लिया जाएगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button