उत्तर प्रदेशमथुरा

गोरखपुर में हुए हमले के बाद मथुरा में बढ़ी सुरक्षा, एडीजी ने परखी श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह की सुरक्षा

  • एडीजी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर के चप्पे चप्पे का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • शांति व्यवस्था को लेकर दोनों धार्मिक स्थलों पर होगी मजबूत सुरक्षा : एडीजी

मथुरा। गोरखपुर में हुए हमले के बाद मथुरा में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस आने जाने वालों पर निगरानी बनाए हुए है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा ने मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था को परखा तथा पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा पुख्ता करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था कायम करते हुए असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा मजबूत होगी। एडीजी ने जन्मस्थान परिसर के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार मंगलवार को स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल होने मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले श्री कृष्ण जन्मस्थान पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अधीनस्थ अधिकारियों से जानकारी ली। एडीजी ने श्री कृष्ण जन्मस्थान पर बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इसके बाद एडीजी श्रीकृष्ण जन्मस्थान से सटी शाही ईदगाह मस्जिद पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को देखा। करीब एक घंटे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार पुलिस लाइन स्थित सभागार पहुंचे। यहां एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह का निरीक्षण करने के बाद बाहर आए एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।

एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर सभी चीजों को करीब से देखा है। यहां की व्यवस्था दुरुस्त है। पिछले दिनों हुई स्थिति पर भी अच्छी तरह से काबू पाया गया है। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए स्थायी समिति बनी हुई है, जिसने सुबह से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने कहा कि समिति ने भ्रमण के बाद विचार विमर्श किया है और एक बार फिर बैठक कर इस पर चर्चा की जाएगी। गोरखपुर की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि जो सुरक्षा व्यवस्था चल रही थी और जो शासन से अनुमोदित है उसी के अनुसार अभी सुरक्षा व्यवस्था चल रही है। अगर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत पड़ती है तो चुनौतियों के देखते हुए उस पर भी विचार किया जाएगा।

एडीजी कहा कि हम हमेशा अपनी चीजों पर प्रो एक्टिव रहते हैं। ओपन माइंड से चीजों को देखते हैं। यहां की शांति व्यवस्था और असामाजिक तत्वों को देखते हुए व्यवस्था और और सुदृढ़ करने के लिए काम किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षा योजना में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां सख्त पहरा है लेकिन कुछ और बेहतर करते हुए इसमें सुधार लाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आईजी आगरा जोन नचिकेता झा, डीएम नवनीत चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीआरपीएफ के कमाडेंट (द्वितीय) विशाल सिंह, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, सीओ सुरक्षा राममोहन शर्मा के अलावा पीएसी, सीआरपीएफ व खुफिया एजेंसियों के अफसर मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button