
बस्ती। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान नीलेश कुमार यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्य हो गई। शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर कलवारी थाना क्षेत्र के गौरा गांव लाया गया। जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इलाके के विधायक और तमाम लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि दी।
बताते चलें कि निलेश का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा था। उनका इलाज लखनऊ के मेयो हॉस्पिटल में चल रहा था। जवान की मां सूर्यमुखी, भाई मुकेश, और पत्नी पुनीता का रो- रोकर बुरा हाल है। दिवंगत जवान का पार्थिव शरीर जब गांव में पहुंचा तो उन्हें विधायक महेंद्र नाथ यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा, थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, माझा खुर्द चौकी प्रभारी पवन मौर्य, प्रधान किशोर कुमार यादव, सुभाष चंद्र ,नीरज श्रीवास्तव, गुड्डू सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार यादव, सहित क्षेत्र वासियों ने नम आँखों से श्रद्धांजलि दी।