
बस्ती। कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’ का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के परस्पर समन्वय से संगठन को मजबूती दी जाएगी। निकाय चुनाव में जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उन पर विचार किया जा रहा है। अति शीघ्र बस्ती नगर पालिका, निकार्यो के अध्यक्ष एवं सभासदों के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के प्रदेश सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय ने कहा कि निश्चित रूप से ज्ञानेन्द्र पाण्डेय कांग्रेस को मजबूती देंगे। प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समन्वय से कार्य किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, कौशल त्रिपाठी, बाबूराम सिंह, विवेक श्रीवास्तव, देवी प्रसाद पांडेय आदित्य त्रिपाठी, डा. शीला शर्मा, बालमुकुन्द मिश्र, अमित प्रताप सिंह, आलोक तिवारी, शेर मोहम्मद, सुरेन्द्र मिश्र, नर्वदेश्वर शुक्ल, हरिश्चन्द्र शुक्ल, राणा प्रताप सिंह, विनोद रानी आहूजा, नीलम विश्वकर्मा, अतीउल्ला सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, डा. वाहिद सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, सतीश सिंह, मेराज अहमद, अलीम अख्तर, अवधेश सिंह आदि शामिल रहे।