अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

प्राण प्रतिष्ठा के बाद होगा वृहद व्यापारी सम्मेलन

  • पत्रकारवार्ता में व्यपार अधिकार मंच के सयोंजक ने दी जानकारी।

नौशाद आलम


अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित जनपद स्तरीय बृहद व्यापारी सम्मेलन भगवान श्री राम मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महा उत्सव के भव्य आयोजन को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर मार्च माह के अंत में किया जाएगा। जनपद वासी एवं व्यापारी समाज से संगठन की ओर से निवेदन है कि लगभग 600 वर्ष के संघर्ष, आंदोलन और बलिदान के उपरांत श्री रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान होंगे।

इस अवसर पर राष्ट्र के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हजारों साधु संत गणमान्य महानुभावों सहित लाखों लाख श्रद्धालुओ का आवागमन 22 के पूर्व से अनवरत जारी रहेगा। अतः हम सबकी भी जिम्मेदारी है की जितना भी सेवा सत्कार हो सके करें। यह हम सब का सौभाग्य हैं साथ ही अपने आचरण और व्यवहार से भी सभी के साथ सहयोगी के रूप में रहे इसका भी ध्यान व्यापारी समाज को विशेष रूप से रखना होगा।

इस क्रम में संगठन के सभी 76 बाजरो, नगर व तीर्थ क्षेत्र के संगठनों से अपील है कि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजन व दीपों के माध्यम से महादीपोत्सव मनाने का कार्य करें, व अपने क्षेत्र में सभी को प्रेरित भी करें। 18 तारीख को संगठन की तरफ से खिचड़ी भोज का आयोजन रामपथ, अलका टावर के सामने प्रमुख साथी आकाश जायसवाल के प्रतिष्ठान पर किया जाएगा और यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भोजन वितरण के रूप में लगातार चलता रहेगा।

इस अवसर पर विश्व प्रकाश रूपन, कमल कौशल, शैलेंद्र सोनी रामू, रमेश जायसवाल, आकाश जायसवाल, संदीप गुप्ता, दयाल यादव, ज़मीर राना, प्रशांत जायसवाल, रत्नाकर मिश्रा, नवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button