
बहराइच। शहर की सरकार में बीजेपी का परचम लहराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए है।संगठन ने कई टोलियों में विभाजित कर डोर डोर जनसंपर्क किया जा रहा है।वहीं अन्य सियासी दल भी जनसंपर्क में सीधा जुड़ाव कर रहे है।वहीं भाजपा विकास के मुद्दे को एजेंडा बनाकर लोगो से सीधा संवाद कर रही है।सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सुधा देवी के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दीवानी कचेहरी में अधिवक्ताओं के चैम्बर में जाकर वोट व सपोर्ट की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनसंपर्क के दौरान माल कचेहरी, दीवानी कचेहरी एवं तहसील के अधिवक्तागणों से मत एवं समर्थन के लिए आग्रह किया।इस दौरान समय प्रसाद मिश्रा,अरविंद सेंगर, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव नन्दन,अमरेंद्र चौहान,रणविजय सिंह,कृष्ण कुमार,अमित वर्मा नवोदयन,पुरषोत्तम सिंह जायसवाल,के के मिश्रा,मुन्नू लाल मिश्रा,रमेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।