उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

भाजपा एक राजनीतिक गिरोह है, भाजपा में अपराधियों की भरमार: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा एक राजनीतिक गिरोह है। भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वह भू माफियाओं को प्रश्रय देती है। भाजपा के लोग सरकारी और गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जा कर रहे है। भाजपा सरकार में यूपी अराजकता की गिरफ्त में है। अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। हर कार्य में लूट चल रही है। भ्रष्टाचार, लूट और बेईमानी भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। आम जनता त्रस्त है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली कानून व्यवस्था सब बर्बाद हो चुकी है।

यादव ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जिलों से आये कार्यकतार्ओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग स्वदेशी को लेकर बड़ी-बड़ी बाते करते है। आरएसएस प्रमुख केन्द्र सरकार को स्वदेशी अपनाने की बात क्यों नहीं करते है? आज देश का पूरा बाजार चीनी सामानों से पटा हुआ है। इसके लिए केन्द्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। केन्द्र सरकार का चीनी सामानों को रोककर स्वदेशी उत्पादों को अवसर क्यों नहीं दे रही है? केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों की प्राथमिकता में स्वदेशी क्यों नहीं है?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इसकी आर्थिक नीतियां पूरी तरह असफल है। भाजपा की कथनी करनी विरोधाभासी है। जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। केन्द्र की 11 वर्ष और प्रदेश की नौ वर्ष की भाजपा सरकार में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश में केन्द्र और प्रदेश सरकार मिल कर अभी भी समाजवादी सरकार में किये गये विकास कार्यों का फीता काट रही है। भाजपा का आचरण अलोकतांत्रिक है। भाजपा की लोकतंत्र विरोधी रणनीति का मुकाबला करने के लिए यूपी की जनता जान की बाजी लगा देगी। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विशेष धांधली स्क्वाड को ध्वस्त कर देगी। जनता की ताकत के सामने भाजपा की कोई साजिश सफल नहीं होगी। भाजपा का पन्ना प्रमुख कार्यक्रम भी काम नहीं आएगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button