
संतकबीरनगर। पूरे जनपद में बड़े ही धूम-धाम के साथ होली का पर्व मनाया गया। होली पर्व को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पौली ब्लाक प्रमुख व प्रुमुख संघ जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव के आवास पर बुधवार को बधाई देने वालो का ताता लगा रहा। ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी और कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर उमेश सिंह,पिंटू यादव,जोखू यादव, ध्रुप सिंह,जितेन्द्र यादव,जमुना यादव,शम्भू यादव,रिंकू यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।