
प्रयागराज। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता न्यायालय से बहाल होने पर खुशी जताई और लोगों को मिठाई बांटी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य दिनेश कुमार सोनी ने सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा जताते हुए कहा कि सत्य की विजय हमेशा होती है।
जिला सचिव नागेश पाण्डेय ने कहा कि डबल इंजन की ये जुमलेबाज़ मोदी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है वो न्याय संगत है। इस फैसले पर पूरा कांग्रेस ही नहीं बल्कि पूरे देश में मानहानि केस पर बढ़ती हुई खुशी का माहौल है। जिला उपाध्यक्ष रंगराज सिंह ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, पर इन्हें पता नहीं है कि कागज़ की नांव ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं हैं, सत्य की ही विजय होती है।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प़काश पाण्डेय एंडो ने सब का मुंह मीठा कराया। खुशी का इजहार करने वालों में शिव विजय सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष, विद्याधर मिश्र, अनिल कुमार पाण्डेय, कमल राज सिंह, श्याम बाबू जी, आशीष कुमार मिश्र, रामू पाल, मदन प़जपति, अकबाल बहादुर कुशवाहा, आकाश शर्मा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।