
पड़रौना, कुशीनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली मंच के बैनर तले राज्य कर्मचारियो ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष प्रभुनन्द उपाध्याय की अध्यक्षता में विकास भवन पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियो ने मांग किया की पुरानी पेंशन को बहाल किया जाय। कहा कि पेंशन पर कर्मचारियो का हक है बुढ़ापे का सहारा है। संचालन लेखपाल संघ के जिला मंत्री योगेन्द्र गुप्ता ने किया। इस दौरान ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद दूबे, राकेश गौतम, इं. सुरेश कुमार, ई आरटी कुशवाहा, ध्रुव कुमार शर्मा, अश्वथामा मिश्रा, दिग्विजय तिवारी, दिनेश यादव, हर्षवर्धन राय, ब्रजेश पाठक, लेखपाल संघ अध्यक्ष निलेश रंजन राव, पीके वर्मा, निधी मिश्रा, पूनम सिंह आदि उपस्थित रहें।