
सन्तकबीरनगर। भारतीय इतिहास निश्चित रूप से कई देशभक्त,स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों से भरा हुआ है। उन्हीं में से एक प्रसिद्ध नाम भीमराव डा अंबेडकर का है। उक्त बातें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी युवा नेता सुबोध चंद्र यादव ने कही। श्री यादव ने कहा कि 14 अप्रैल 1891 में उनका जन्म तब के केंद्रीय प्रांत के महू जिले में रामजी मालोजी सकपाल के घर हुआ था। उनकी मां का नाम भीमाबाई था। बाबा साहब अंबेडकर की जयंती भारत के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए मनाई जाती है। वह स्वतंत्रता भारत के पहले कानून मंत्री भी थे।अंबेडकर ने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई थी। श्री यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि हम विविधताओं,विषमताओं, असमानताओं के बावजूद,इतने वर्षाे से साथ बने हुए है तो इसका बहुत बड़ा कारण हमारा संविधान ही है।