
सन्तकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष,प्रख्यात समाजसेवी,शारदा साइंस एकेडमी के संरक्षक डा जय प्रकाश शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया है। प्रख्यात समाजसेवी डा जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि जिस विश्वास के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा मुझे प्रदेश संरक्षक बनाया गया है निश्चित रूप से संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी बखूबी निर्वहन करुंगा। उन्होंने कहा कि संगठन को और भरपूर मजबूत करने का पूरा प्रयास करूंगा।