सन्तकबीरनगर: पूर्व विधायक जय चौबे ने धूमधाम से मनाया जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का जन्मदिन

सन्तकबीरनगर। जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। जिले में चर्चा का विषय रहा सुबह से ही जहां सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व विधायक जय चौबे ने बलिराम यादव के साथ केक काटते हुए जन्मदिन की बधाई दी।
वहीं पूर्व विधायक जय चौबे ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव के दीर्घायु की कामना की। आपको बता दें कि मौका था समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के जन्मदिन का जिसको लेकर सपाइयों में सुबह से ही खुशी का लहर था इसी क्रम में खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक जय चौबे ने अपने आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ केक काटते हुए उनके जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया पूर्व विधायक ने बलिराम यादव को आशीर्वाद देते हुए उनके दीर्घायु की कामना। इस दौरान अवधेश सिंह,संदीप सिंह,सुशील सिंह,राकेश यादव,शंकर यादव,मयंक सिंह,अजय पाण्डेय,सुभाष तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।