उत्तर प्रदेशगोरखपुर
विगत चार माह से बिना मानदेय पाये कार्य कर रहे एस.बी.एम (जी) के कर्मचारियों की इस बार होली बेरंग
गोरखपुर। माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद गोरखपुर के विकास खण्डों मे कार्यरत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कर्मचारियों को विगत चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी परिवार की इस बार होली बेरंग हो गई है। जबकि उच्चाधिकारियों के द्वारा बार बार उन्हें यही बताया जाता था कि होली से पूर्व सभी को मानदेय प्राप्त हो जायेगा।
इसी आस मे सभी लोगों ने धैर्य बनाये रखा था। किन्तु आज वह आशा की किरण भी बूझ गई। रंगोत्सव का त्योहार तो सभी के लिए खुशियों भरी होती है। लेकिन इन बेचारों के परिवार के चेहरों पर मुस्कान के स्थान पर चिंता की लकीरें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो जनपद के समस्त विकास खण्डों मे कार्यरत एस.बी.एम (जी) के कर्मचारी धरने पर बैठने को मजबूर हो जायेंगे।