
- स्वास्थ्य हृदय व इम्युनिटी बढ़ाने में खेल महत्वपूर्ण है: डॉ0 अमित राय
भटनी-देवरिया। दिन मंगलवार को राजा देवी महिला पी जी कॉलेज सल्लहपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष सप्त दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेविकाओ ने कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिता में मनीष गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरे नम्बर पर संध्या यादव और तीसरे नंबर सुरभि पांडेय रही। वहीं कबड्डी में शालू पाण्डेय, शबनम खातून, दुर्गावती यादव,निधि शर्मा नेहा ठाकुर, छोटी यादव, प्रांजल, आदि स्यवं सेविकाओं ने भाग लिया। खेल के महत्व को बताते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेन्द्र यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है।
खेल से शारीरिक विकास के साथ -साथ मानसिक विकास भी होता है। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति बन जाती है,ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्य्म है।कॉलेज प्राचार्य डॉ अमित कुमार राय ने कहा कि खेल से सामाजिक कौशल का विकास होता है।स्वस्थ हृदय और स्वस्थ तथा इम्युनिटी बढ़ाने में खेल महत्वपूर्ण है। स्वंम सेविकाएं शिविर स्थल से कॉलेज सभागार में उपस्थित होकर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा होली की हार्दिक बधाई दी।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ नंदकिशोर तिवारी, राजेश राव, डॉ पुनिता मिश्रा, सतीश तिवारी, श्रीमती संजू सिंह, रितेश श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश उपाध्याय, मनोज राय आदि प्रवक्ता गण उपस्थित रहें।