उत्तर प्रदेशलखनऊ

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को लखनऊ विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाएं की स्थगित

लखनऊः लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलीला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए इस दिन की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी स्थगित परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम अपने वेबसाइट पर जारी कर दिया है. इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सम्बद्ध 545 डिग्री कॉलेज को इस दिन उत्सव मनाने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालय ने डिग्री कॉलेज को जारी आदेश में कहा है कि 22 जनवरी की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी है.

साथ ही इस अवसर पर सभी डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे. अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने कई बड़े कार्यक्रमों के आयोजन करने का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने बताया कि इस संबंध में लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़े सभी डिग्री कॉलेज से अनुरोध किया जा रहा है कि इस ऐतिहासिक अवसर से संबंधित कार्यक्रम वह अपने कॉलेज में आयोजित करें 22 जनवरी को लखनऊ विश्वविद्यालय और उससे जुड़े डिग्री कॉलेज में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करके संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

13 पाठ्यक्रमों के परीक्षा कार्यक्रम में हुआ संशोधन

लखनऊ विश्वविद्यालय में 22 जनवरी को स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा के 13 पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है. जिसका संशोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि एमए जनसंख्या अध्ययन, समाज कार्य, फ्रेंच, एमएससी मानव शास्त्र, फॉरेंसिक साइंस, मैथ्स, एमएमसी रिनुअल एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी, एमटीटीएम, बीपीए और एमपीए पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. इसके अलावा भी बीए ऑनर्स समाज कार्य और अंग्रेजी के अलावा पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन पाठ्यक्रम के परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है. प्रवक्ता ने बताया कि सभी विषयों के नया परीक्षा शेड्यूल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button