उत्तर प्रदेशलखनऊ

आढ़ती से महाराष्ट्र के सब्जी कारोबारी ने हड़पे 3.50 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ। दुबग्गा थाने में एक आढ़ती ने महाराष्ट्र के थोक सब्जी कारोबारी शरद सदाशिव खण्डे के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित आढ़ती का आरोप है कि जालसाज ने उससे 10 टन अदरक क्रय करने का सौदा 3.50 लाख में तय किया था। माल सप्लाई करने के बाद भी आरोपित ने रुपया नहीं दिया। रुपये मांगने पर आरोपित आनाकानी करने लगा। इसके बाद पीड़ित ने एडीसीपी पश्चिम से मुलाकात पर मदद की गुहार लगाई। एडीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बरावन खुर्द गांव निवासी हरीश लोधी की नवीन दुबग्गा सब्जी मंडी में आढ़त है। वह अदरक मिर्चा लहसुन का थोक में क्रय करके फुटकर में विक्रय करता है। वर्ष 2020 में पीड़ित ने  महाराष्ट्र के  सतारा जनपद के निवासी ओम इण्डिया ट्रेडिंग कम्पनी के प्रो शरद सदाशिव खण्डे को 10 टन अदरक क्रय करने का सौदा 3.50 लाख में तय किया था। जालसाज पर भरोसा कर पीड़ित ने दस टन अदरक की सप्लाई की। बावजूद इसके जालसाज ने भुगतान नहीं किया। रुपये मांगने पर आरोपित टालमटोल कर  जान से मारवा देने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने बताया कि इस सम्बन्ध में उसने दुबग्गा थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। उसके बाद पीड़ित ने एडीसीपी पश्चिम से मुलाकात पर मदद की गुहार लगाई। एडीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button