
सिद्धार्थ नगर। मोहाना पुलिस द्वारा ₹ 15000/- के ईनामिया शातिर गैंगेस्टर से संबन्धित एक वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान गिरफ्तारी वाँछित/ वारण्टी अभियुक्त के आदेश क्रम मे एंव सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में जीवन त्रिपाठी थानाध्यक्ष मोहाना के कुशल नेतृत्व में थाना मोहाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 57/2023 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को आज ककरहवा बाजार से अभियुक्त करन वर्मा पुत्र शिवदयाल साकिन दुल्हा शुमाली टोला ककरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
जीवन त्रिपाठी थानाध्यक्ष मोहाना एवं उ0नि0 तरुण कुमार शुक्ल , हे0का0 दिनेश चन्द्र यादव , हे0का0 रविन्द्र सिंह , का0 समर बहादुर यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।