National science day: सीएम योगी ने दी बधाई, लिखा-विज्ञान के सार्थक उपयोग का लें संकल्प

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी है। सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा-राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की प्रदेश वासियों एवं सभी विज्ञान प्रेमियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आइए, सभ्यताओं के विकास एवं मनुष्य कल्याण हेतु हम सभी विज्ञान के सार्थक उपयोग का संकल्प लें।
'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' की प्रदेश वासियों एवं सभी विज्ञान प्रेमियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
आइए, सभ्यताओं के विकास एवं मनुष्य कल्याण हेतु हम सभी विज्ञान के सार्थक उपयोग का संकल्प लें। pic.twitter.com/oP4LXccB5f
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 28, 2024
गौरतलब है कि महान भौतिकी वैज्ञानिक सर सीवी रमन द्वारा खोजे गए रमन इफेक्ट के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में स्कूल-कॉलेजों में कई तरह के आयोजन किये गए हैं। प्लॅनिटोरियम में भी खगोलीय घटनाओं के बारे में विशेषज्ञ बच्चों को अवगत कराएँगे। इसके अलावा कई स्कूलों में विज्ञान विषय को लेकर कई तरह की प्रतियोगिताएं का भी आयोजन किया जा रहा है।