
गोरखपुर। नगर निगम परीक्षेत्र को ठेला खोमचा मुक्त बनाने के बारी-बारी से नो वेंडर जोन घोषित किया जाएगा। जिन रोडो को नो वेंडर जोन घोषित कर दिया गया है पुनः उन रोड़ पर अवैध तरीके से लगने वाले ठेला खोमचा वालो पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आज नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए की राजघाट पुल से आजाद चौक तक सड़क के दोनों तरफ कोई भी ठेला खोमचा नहीं लगेगा। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पीछे बनाए गए दुकानों में स्थाई तौर पर 280 वेंडरों को शिफ्ट किया जाएगा। जिससे रोड पर जाम की समस्या से निजात मिल सके। आमतौर पर रोड पर जाम की समस्या ठेला खोमचा से ही होता है।
नगर आयुक्त ने कहा कि जिन ठेला खोमचा वालो दुकानों में शिफ्ट किया जायेगा उनको बार कोट उपलब्ध करवाया जायेगा जिससे समय समय पर जांच किया जाएगा जांच के दौरान कोई अवैध तरीके से दुकान लगाए हुए पाया जायेगा तो उनके खिलाप कार्यवाही किया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक डॉ महेंद्र पाल सिंह अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला डूडा पीओ विकास सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।