उत्तर प्रदेशकुशीनगर

नेहरू जी द्वारा किए गए पाप का खामियाजा ना केवल कश्मीरियों, बल्कि पूरे देशवासियों को भुगतना पड़ा: रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड )

  • धारा 370 और 35 ए को हटाने से सीमा पर घुसपैठ और आतंकवाद में आई है कमी
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाई गई केंद्र सरकार की नववर्ष की उपलब्धियां

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नौ साल का शासन देश के बदलाव का स्वर्णिम काल है। सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की सोच रखते हुए पार्टी ने सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य किया है। विगत 9 वर्षों में देश स्वास्थ्य व रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। पहले हम दोनों ही क्षेत्रों में दूसरे देशों पर निर्भर थे। अब स्वयं दूसरे देशों को मदद उपलब्ध करा रहे हैं। यह बातें सोमवार को कुशीनगर के एक होटल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों का शासनकाल भारत में बदलाव की स्वर्णिम कहानी है। 9 वर्षों का शासन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। मोदी जी का लक्ष्य है अंत्योदय। उसी अनुरूप उन्होंने योजनाएं बनाई और उनका क्रियान्वयन किया। यही कारण है कि दूरदराज गांव में रह रहे गरीब, किसान, महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं का संपूर्ण लाभ मिल रहा है। 9 वर्षों के शासन कार्य में जनहित और राष्ट्रहित के कार्य कर मोदी जी ने आमजन का विश्वास और स्नेह जीता है। पीएम मोदी जी ने देश की जनता का स्वभाव बदलने का काम किया।

उन्हें हम संकट मोचन भी कह सकते हैं। किसी भी संकट के पहले समाधान की तैयारी करना और जन भावनाओं को भी उसके मुताबिक ढालना उनकी विशेषता है।कोविड-19 के दौरान उनकी एक अपील पर संपूर्ण देश द्वारा लॉकडाउन का समर्थन करना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में कई मामलों में देश आत्मनिर्भर निर्भर बना है। इसमें प्रमुख रूप से रक्षा, स्वास्थ आदि क्षेत्र शामिल है। कहा कि विरासत में मिली समस्याओं का समाधान नेहरू जी द्वारा किए गए पाप का खामियाजा ना केवल कश्मीरियों को बल्कि पूरे देशवासियों को आजादी के 70 साल तक भुगतना पड़ा।

नरेंद्र मोदी जी द्वारा धारा 370 और 35ए को हटाने से सीमा पर घुसपैठ और आतंकवाद में कमी आई है। अब जम्मू और कश्मीर में शांति है। उदाहरण G20 की बैठक का शांतिपूर्ण सम्पन्न होना है*।मोदी के हाथों आज भारत के जल, थल और नम तीनों सुरक्षित और पहले से मजबूत हैं। मोदी जी ने ना केवल रक्षा पर बजट बढ़ाया बल्कि सेना को अत्याधुनिक अस्त्र-शस्त्र से भी सुसज्जित किया। इसी का परिणाम है कि आत्मरक्षा के लिए भारत अब आतंकवादियों को शरण देने वाले देशों में घुसकर सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक को बखूबी अंजाम दे रहा है।पिछले 9 वर्षों में निरंतर आर्थिक सुधारों की बदौलत आज भारत विश्व में सबसे तेज विकास करने वाली पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है।

यह मोदीनोमिक्स का ही कमाल है कि हाल ही में जारी आकड़ों में भारत की विकास दर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज (7.2 प्रतिशत) रही है।भारत का विकास पश्चिमी मानकों से नहीं, हमारी सफलता संस्कृति और सहकार के विचार से सुनिश्चित हो रही है। इन 9 वर्षों में सांस्कृतिक विरासत से जुड़े सभी प्रयास मोदी जी द्वारा किए गए हैं। गुलामी की छाप को मिटाते हुए जन-जन को विरासत पर गर्व करने का अवसर दे रहे हैं। साथ ही नया भारत अब अतीत के गौरव साथ भविष्य का स्वागत करने को तैयार है।

अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर, हिमालय पर केदारनाथ का पुनर्विकास, चारों धाम के लिए विश्वस्तरीय सड़के, सिक्खों का पवित्र डेरा बाबा नानक करतारपुर साहिब कॉरिडोर निर्माण, ऐसी अनगिनत पहल भारत के सांस्कृतिक वैभव को नया स्वरूप दे रही है। भारत विदेशियों से अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को अपनी धरती पर वापस ला रहा है। देश सांस्कृतिक दृष्टि से सशक्त बन रहा है। विश्व के 175 देशों द्वारा मोदी जी के 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव पर सहमति देना, भारत को विश्व गुरु के रूप में स्वीकार करना जैसा ही है।

मोदी सरकार की अनेक शानदार सफलताओं में बेहतरीन विदेश नीति का कार्यान्वयन सबसे प्रमुख उपलब्धि रही।वर्तमान में दुनिया के कई विकसित देश भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को अपना नेतृत्वकर्ता के रूप में स्वीकार कर रहे। यह मोदी जी के पुरुषार्थ एवं श्रेष्ठ भारत की ताकत का ही परिणाम है।आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत और भारतीयों को विश्व में सम्मान मिल रहा है, इसके हकदार मोदी जी हैं। यूक्रेन और रूस युद्ध के दौरान दोनों देश के नेताओं ने भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने में मदद, जो भारत की बढ़ती ताकत, का एक उदाहरण है।

कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कुशीनगर लोकसभा में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अन्त्योदयी और विकासोन्मुखी सरकार में कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर चमक रहा है। सांसद ने बताया कि कुशीनगर में अन्त्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा , कृषि विश्विद्यालय ,मेडिकल कालेज,फोरलेन के कुशीनगर मोड़ पर 60 करोड लगभग लागत की फ़्लाई ओवर निर्माणधीन ,फोरलेन के गोपल गढ पर 60 करोड लगभग का फ़्लाई ओवर निर्माणाधीन , कप्तानगंज नगर के रैलवेक्रासींग पर जाम से त्रस्त नगर वासियों को पूर्ण निजात दिलाने वास्ते फ़्लाई ओवर व रेल अंडर पास निर्माणधीन ,लागत लगभग 64 करोड , दशकों से चली आ रही माँग सरदारनगर (गोरखपुर) से कुशीनगर से पडरौना रेल परियोजना पर गत भारत सरकार के बजट सत्र मे 10 करोड मिलने से ये एतिहासिक परियोजना शुरु होने का स्वीकृतृ मिला ,नेपाल से पडरौना तक मुख्य पशक्ष्मी गंडक नहर की पटरि पर दोहरीकरंन 98 करोड लागत का निर्माण पूर्ण के कगार पर हैं , खीरकिया बडे़ पूल के साथ खिरकिया से जटहा लागत 40 करोड,निर्माण पूर्ण है,महराजगंज जिले से कोट्वा होते रामकोला तक लागत 60 करोड की दोहरीकरण निर्माण पूर्ण हो चुका है।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार , प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव जी, जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र विधायक खड्डा विवेकानंद पांडे विधायक हाटा मोहन वर्मा विधायक पटोला मनीष जयसवाल , विधायक रामकोला विनय प्रकाश , महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक और जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,सह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, पूर्व जिला महामंत्री मार्कंडेय शाही ,मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव,रामायन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button