
कसया-कुशीनगर: शुक्रवार को कसया के सहकारी संघ के चुनाव में पुनित पांडेय ने बीमलावती को एक वोट से हरा कर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए और बाबुलाल उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। सहकारी संघों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ।इसी क्रम में कसया के सहकारी संघ के चुनाव की प्रकिया निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में सुबह दस बजे से शुरु हुई।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए समय समाप्त होने तक पुनीत पाण्डेय व बिमलावती देवी ने पर्चा दाखिल किया।इसके बाद जांच में दोनों के पर्चे वैध पाए गए। चुनाव में वोट पड़ा तो पुनीत पाण्डेय को पांच वोट मिले और बीमला देवी को चार वोट मिले जिसमें एक वोट से पुनीत पाण्डेय निर्वाचित घोषित किए गए अन्य कोई पर्चा दाखिल नहीं होने के चलते उपाध्यक्ष बाबू लाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इनके निर्वाचन, मोनू पाण्डेय, राहुल तिवारी, कमोद तिवारी, चंदन पाण्डेय, मयूर कुशवाहा, अंकुर मिश्रा, राजन तिवारी,आशीष ओझा, राजन ओछा आदि ने बधाइयां दिया है।