
- 21 मार्च की रैली को लेकर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति
बस्ती। विकास भवन कर्मचारी संघ द्वारा गेट मीटिंग कर पुरानी पेंशन नीति बहाल किए जाने के एक सूत्रीय मांग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कर्मचारिया के बीच पत्रक का वितरण कर उन्हें आन्दोलन के रूप रेखा के बारे में जानकारी दी गई।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि पूरे देश में पुरानी पेंशन नीति बहाल किए जाने की मांग को लेकर आन्दोलन शुरू हो गया है। कर्मचारियों के लिए यह करो या मरो की स्थिति है। आवाहन किया कि 21 मार्च को दिन में 11ण्30 बजे से शिव हर्ष किसान पीजी कालेज के मैंदान में राज्य कर्मचारीए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीए कर्मचारी एकत्र हो और यहां से विशाल रैली निकालकर जिलाधिकारी केे माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देने के कार्यक्रम में बढ चढ कर हिस्सा लें।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसादए विकास भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री ओम प्रकाशए वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपमणि शुक्लए ग्राम्य विकास मीनिस्ट्रीयल अध्यक्ष मुकेश सोनकरए मंत्री सुजीत कुमार आदि ने कहा कि सरकार जान बूझकर कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। लम्बे समय से पुरानी पेंशन नीति बहाल किए जाने की मांग चल रही है। अनेक राज्य सरकारोें ने पुरानी पेंशन को बहाल कर दियाए किन्तु उत्तर प्रदेश की सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है।
कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जब तक पुरानी पेंशन योजना की बहाली कर समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता राज्य कर्मचारी चरणबद्ध ढंग से अपना आन्दोलन जारी रखेंगे। वर्ष 2023 हक के लिए आन्दोलन का वर्ष है। गेट मीटिंग में देवेन्द्र सिंहए गोवर्धन उपाध्यायए घनश्यामए विमलचन्द मिश्रए रीना चैधरीए सुरेन्द्र बहादुर पालए अमृतनाथ उपाध्यायए किरन देवीए कुसुमए प्रमिलाए ईश्वर चन्द वर्माए कृष्णमणि विश्वकर्माए शिव कुमारए अखिलेश पाण्डेयए वृजेश सिंहए नीरजए राम कृपालए मनोज कुमारए संजय श्रीवास्तवए ओम प्रकाश उपाध्याय सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।