
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 6:00 बजे से मुख्यालय एवं मुख्यालय के आसपास तथा जनपद के सभी विकास खंडों में निराश्रित छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। जनपद मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के परिक्षेत्र के साथ-साथ नौगढ़ विकासखंड के चारों तरफ घुमंतू निराश्रित छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नौगढ़ डॉ आरबी यादव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति नगरपालिका की पूरी टीम के साथ चलाया गया। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के जनपद मुख्यालय से 12जानवरों को पकड़कर कैटल कैचर के माध्यम से कान्हा गौशाला सेमरनार पहुंचाया गया। शोहरत गढ़ बढ़नी सहित हर जगह चलाया जा रहा छुट्टा गायों को पकड़ कर गौशालाओं में संरक्षित किया जा रहा है। जिससे किसान व राहगीर राहत महसूस कर रहे हैं।